Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम योगी ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित, कहा- जनहित के मुद्दों को सदन में रखें

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा. इसके पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई.

yogi

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा. इसके पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया.

नेता सदन ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें एवं स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें.

सतीश महाना ने की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

विधानसभा सत्र संचालन के संबंध में विधान भवन में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की. नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए. इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी. जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए.

सतीश महाना ने मांगा सदस्यों का सहयोग

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारू संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा. बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से विनोद सरोज समेत कई नेता मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital