देश

ED Summoned Arvind Kerjiwal: ‘अरविंद केजरीवाल हाजिर हों’, ईडी ने शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के CM को भेजा बुलावा

Ed Summoned Arvind Kerjiwal: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति और कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया है. एजेंसी ने उन्हें 21 दिसंबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है. बता दें कि इसी साल 2 नवंबर को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने नोटिस को गैरकानूनी बताकर इसे वापिस लेने की मांग की थी.

गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ईडी के नोटिस को गैरकानूनी बताकर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करने दिल्ली से ही बाहर चले गए थे. यहां उन्होंने एक बड़ा रोड शो भी किया था, और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था. अधिकारियों ने बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे.

क्या है अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम

अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के एक दिन बाद 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होंगे. मुख्यमंत्री लंबे समय से विपश्यना का अभ्यास कर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में बेंगलुरु और जयपुर सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें-Parliament Security Breach: लोकसभा के बाद राज्यसभा में बड़ा एक्शन, विपक्षी दलों के 45 सांसद निलंबित, इनमें जयराम रमेश का भी नाम


यह भी पढ़ें-PGI Lucknow: पीजीआई लखनऊ के OT में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कई नेता

बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं. अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ईडी केजरीवाल से सवाल-जवाब करना चाहती है. गौरतलब है कि दिल्ली की आबकारी नीति के मामले में अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को आम आदमी पार्टी (आप) राजनीतिक साजिश बताती रही है. आप का कहना है कि बीजेपी राजनीतिक बदले के लिए पार्टी को खत्म करना चाहती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

11 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

42 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago