Bharat Express DD Free Dish

पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी महंगी, आम आदमी पर दोहरी मार

CNG price hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी महंगी हुई. दिल्ली में सीएनजी 79.09 रुपये और मुंबई में 84 रुपये प्रति किलो हो गई है. किराए और ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा.

CNG Price Hike: मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर भारत में ईंधन की कीमतों पर लगातार दिख रहा है. पहले पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े और अब सीएनजी भी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. दिल्ली में नई दर लागू होने के बाद सीएनजी 79.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

मुंबई में भी बढ़े दाम

दिल्ली से पहले गुरुवार को मुंबई में सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई थीं. महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी पर 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया. नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के अन्य इलाकों में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो हो गई है. पहले उपभोक्ताओं को 82 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना पड़ता था.

किराए में बढ़ोतरी की मांग

मुंबई में सीएनजी महंगी होने के बाद ऑटो रिक्शा यूनियनों ने न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी की मांग की है. संगठनों का कहना है कि मौजूदा किराए में वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से कम से कम 1 रुपये किराया बढ़ाने की मांग रखी है.

ये भी पढ़ें-अगले 6 दिन मोदी के नाम! खाड़ी से यूरोप तक भारत की धाक जमाने निकले प्रधानमंत्री, जानें क्या है खास.

दिल्ली में असर

अब जब दिल्ली में भी सीएनजी महंगी हो गई है, तो इसका सीधा असर कैब ड्राइवरों और ऑटो-टैक्सी चालकों पर पड़ेगा. किराए में बढ़ोतरी की संभावना है और डिलीवरी व ट्रांसपोर्ट लागत भी बढ़ सकती है. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा क्योंकि रोजमर्रा की सेवाओं की कीमतें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली से मुंबई तक बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा, देखिए आपके शहर का नया रेट

इस तरह पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी की दरें बढ़ने से आम जनता पर दोहरी मार पड़ी है. आने वाले दिनों में ऑटो, टैक्सी और कैब किराए में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read