Urdu Conclave 2026

भारत में कॉकरोच जनता पार्टी का पहला प्रदर्शन, 6 जून के लिए क्या है अभिजीत दीपके का ‘मास्टरप्लान’?

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को भारत लौट रहे हैं. पेपर लीक विवाद को लेकर वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच उन्होंने समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है.

Cockroach Janta Party Protest Abhijeet Dipke Jantar Mantar Delhi

Cockroach Janta Party Protest: पेपर लीक विवाद और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठी सियासी आंधी अब और तेज होने वाली है. अब तक जिस बात का डर था, वही हुआ! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बागी फाउंडर अभिजीत दीपके ने तमाम आशंकाओं और गिरफ्तारी के खौफ को दरकिनार करते हुए भारत लौटने का सनसनीखेज ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वे 6 जून (शनिवार) को दिल्ली आ रहे हैं और उनका सीधा टारगेट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. अभिजीत की इस नई ‘हुंकार’ ने राजधानी दिल्ली की पुलिस और प्रशासन की धड़कनें तेज कर दी हैं.

8 लाख दस्तखत और एक ही मांग (Cockroach Janta Party Protest News)

अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर सीधा और तल्ख संदेश दिया है. उनका दावा है कि उनकी पिटीशन पर 8 लाख से ज्यादा लोग दस्तखत कर चुके हैं. वीडियो में उन्होंने कड़े शब्दों में कहा- “इतने दिनों से आप देख रहे हैं कि बच्चों ने सुसाइड की, उनकी मेहनत बर्बाद हुई. इसके लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा तो देना ही चाहिए. इतने बड़े ‘ब्लंडर’ के बाद भी अगर मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो इसका मतलब देश में जिम्मेदारी नाम की कोई चीज बची ही नहीं है.”

जंतर-मंतर का ‘मास्टरप्लान’ (Plan For Cockroach Janta Party Protest)

CJP फाउंडर का यह आंदोलन कोई सीक्रेट नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे एक बड़ा इवेंट बनाने की तैयारी कर ली है. अभिजीत ने अपने समर्थकों और परेशान छात्रों से अपील की है कि वे 6 जून की सुबह सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे मिलें. वहां से यह पूरा हुजूम संसद मार्ग थाने जाएगा और जंतर-मंतर पर एक विशाल लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेगा.

‘जेल भेज देंगे… पर हम कब तक डरेंगे?’

गौरतलब है कि भारत में CJP के सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट को पहले ही ब्लॉक किया जा चुका है. सुरक्षा कारणों से अभिजीत के माता-पिता अपना घर छोड़कर किसी अनजान जगह पर रहने को मजबूर हैं. अपनी गिरफ्तारी की आशंकाओं पर बात करते हुए अभिजीत ने दो-टूक कहा, “मेरे दोस्तों और परिवार को डर है कि मुझे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. लेकिन मैं गांधी, आंबेडकर, भगत सिंह और नेहरू का प्रशंसक हूं और सबसे ज्यादा संविधान में विश्वास रखता हूं. यही संविधान हमें बात रखने का हक देता है. हम कब तक डरेंगे?”

दिल्ली में पुलिस अलर्ट मोड पर (Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party)

अभिजीत दीपके का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब पूरे देश में पेपर लीक को लेकर पहले से ही भारी आक्रोश है. हालांकि उनकी पार्टी को अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर लगातार समर्थन मिल रहा है. अब सबकी निगाहें 6 जून की सुबह पर टिकी हैं. क्या अभिजीत दीपके एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंच पाएंगे, या फिर उनके कदम दिल्ली एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर ही रोक दिए जाएंगे?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read