Cockroach Janata Party Spokesperson news: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘बेरोजगारों को कॉकरोच’ कहने वाली कथित टिप्पणी के विरोध में शुरू हुआ सोशल मीडिया अभियान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब पूरी तरह से एक सोचे-समझे राजनीतिक मोर्चे में बदलता दिखाई दे रहा है.
दरअसल CJP ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ के जरिए देश और मीडिया के सामने बात रखने के लिए तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति का महा-ऐलान किया है.
हालांकि, इन नियुक्तियों के सामने आते ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या पर्दे के पीछे से आम आदमी पार्टी (AAP) की एक नई ‘B-टीम’ तैयार की जा रही है?
CJP के मुख्य प्रवक्ता बने सौरव दास (Cockroach Janata Party Spokesperson)
सीजेपी ने खोजी पत्रकार सौरव दास को अपना मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है, जिन्हें पार्टी 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी आंदोलन का महानायक बता रही है. लेकिन, सोशल मीडिया पर उठ रहे आरोपों की मानें तो सौरव दास का झुकाव कथित तौर पर ‘आम आदमी पार्टी’ के एजेंडे की तरफ रहा है.

बताते चलें उन पर अतीत में हिंदू विरोधी टिप्पणियां करने और जेएनयू के ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ सहित उमर खालिद जैसे विवादित चेहरों का समर्थन करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं. ऐसे में मुख्य प्रवक्ता के रूप में उनकी एंट्री सीजेपी की निष्पक्षता पर बड़ा सवालिया निशान लगाती है.
विजेता दहिया और आशुतोष रांक कौन?
पार्टी के दूसरे प्रवक्ता (CJP Spokesperson) विजेता दहिया को एक शोधकर्ता, लेखिक और क्षेत्रीय फिल्म निर्माता के रूप में पेश किया गया है, लेकिन राजनीतिक पंडित उन्हें अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ का कट्टर समर्थक मान रहे हैं. वहीं, तीसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं और मैकिंजी जैसी वैश्विक कंपनी छोड़कर भारत लौटे हैं.

यही नहीं उनके प्रोफाइल के पीछे भी एक बड़ा खेल बताया जा रहा है. कथित तौर पर आरोप हैं कि आशुतोष रांका मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करते रहे हैं और ‘आप’ की विचारधारा से गहराई से प्रभावित हैं.
ये भी पढ़ें-AC बेडरूम, शराब और गर्भनिरोधक; कोलकाता कॉलेज या ‘अय्याशी’ का अड्डा?
6 जून को भारत लौटेंगे संस्थापक
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले और वर्तमान में अमेरिका में मौजूद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून 2026 को भारत लौट रहे हैं. भारत आते ही उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसमें वे देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे.
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि शिक्षा और बेरोजगारी जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाकर युवाओं को एकजुट करने की यह टाइमिंग और प्रवक्ताओं (CJP Spokesperson) का यह खास ‘आप’ बैकग्राउंड साफ इशारा करता है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ महज एक सोशल मीडिया कैंपेन नहीं बल्कि मुख्यधारा की राजनीति में किसी बड़े दल के इशारे पर बिछाई गई एक नई बिसात है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

