Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य PM मोदी के खिलाफ बोलना’, शिवसेना में शामिल के बाद बोले मिलिंद देवड़ा- मेरा 55 साल पुराना रिश्ता खत्म

Milind Deora Speech: कांग्रेस से बरसों तक जुड़े रहे मिलिंद देवड़ा अब शिवसेना में आ गए हैं. महाराष्ट्र के मुंबई में उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ली. फिर कांग्रेस पर हमला बोला.

Milind deora Shivsena

Maharashtra News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू होने से पहले रविवार 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) जॉइन कर ली. मिलिंद महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे हैं. उनके पिता मुरली देवड़ा दिग्गज कांग्रेसी थे.

आज शिंदे गुट वाली शिवसेना का हिस्सा बनने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा, “ये मेरे लिए बेहद भावुक दिन है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा. आज मैं शिव सेना में शामिल हो गया…”

Milind deora Shivsena

‘कांग्रेस के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म’

मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा, “मुझे सुबह से बहुत सारे फोन आ रहे हैं कि मैंने कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता क्यों तोड़ा…मैं सबसे चुनौतीपूर्ण दशक के दौरान पार्टी के प्रति वफादार रहा…यदि कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने रचनात्मक, सकारात्मक सुझावों और योग्यता, क्षमता को महत्व दिया होता तो आज एकनाथ शिंदे और मैं यहां नहीं होते. एकनाथ शिंदे को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा, मुझे एक बड़ा निर्णय लेना पड़ा…”

बता दें कि आज मिलिंद देवड़ा रविवार 14 जनवरी को करीब 3 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पहुंचे थे. यहीं वे शिवसेना में शामिल हुए. शिवसेना में शामिल होने के बाद मिलिंद ने कहा— “जो पार्टी सुझाव देती थी कि देश को आगे कैसे ले जाया जाए, अब उसका एक ही लक्ष्य है कि पीएम मोदी जो भी कहते और करते हैं उसके खिलाफ बोलना. कल को अगर पीएम मोदी ये कह दें कि कांग्रेस एक बहुत अच्छी पार्टी है, तो कांग्रेस इस बयान का भी विरोध करेंगे.”

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस पार्टी का राम-विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका’, सोनिया गांधी, खरगे और अधीर रंजन चौधरी के अयोध्या निमंत्रण को ठुकराने पर बोलीं स्मृति ईरानी

मिलिंद देवड़ा ने मुंबई में कहा, “मैं नकारात्मक राजनीति में विश्वास नहीं करता. मैं लोगों के लिए काम करने में विश्वास रखता हूं, लोगों को गाली देने, नकारात्मक राजनीति करने में मैं विश्वास नहीं करता. जिनके पास कोई एजेंडा, कोई कार्यक्रम नहीं है देश को आगे बढ़ाने के लिए वे नकारात्मक बातें करते रहें.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital