Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को कैसरगंज से टिकट मिलने पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- ‘इस पार्टी में थोड़ी भी नैतिकता नहीं’

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट ने बीजेपी ने मौजूदा सांसद बृजभुषण शरण सिंह का टिकट काटते हुए उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

Jairam Ramesh

बृजभूषण शरन सिंह और जयराम रमेश (फोटो- सोशल मीडिया)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट ने बीजेपी ने मौजूदा सांसद बृजभुषण शरण सिंह का टिकट काटते हुए उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. यहां पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होना है. करण भूषण सिंह को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को बीजेपी ने दिया टिकट

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे को टिकट दिये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “यह एक ऐसी पारी है, जिसमें थोड़ी भी नौतिकता नहीं है.” कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बीजेपी ने महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी को सम्मानित करते हुए उसके बेटे को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें- मीसा भारती ने पीएम मोदी को कहा ‘बूढ़ा’, बीजेपी-जेडीयू ने की आलोचना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital