Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Archana Gautam: कांग्रेस ने खोला एक्ट्रेस अर्चना गौतम के खिलाफ मोर्चा, केस दर्ज, बड़े नेताओं को बदनाम करने का आरोप

UP News: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अर्चना गौतम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए प्रियंका गांधी के निजी सचिव को निशाना बना रही हैं.

अर्चना गौतम (फोटो ट्विटर)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Archana Gautam: सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस-16 से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री और कांग्रेस से चुनाव लड़ चुकीं अर्चना गौतम एक बार फिर से विवादों में आ गई है. इस बार उनका विरोध कांग्रेस ही कर रही है और आरोप लगाया है कि वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं के नाम का सहारा ले रही हैं. उनको लेकर कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र भी दिया है.

बता दें कि अर्चना गौतम ने दिल्ली में प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है और इसी के बाद कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है. इसी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस से निष्कासित अर्चना गौतम पार्टी के बड़े नेताओं का नाम लेकर गलत आरोप लगा रही है. साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि, वह ये सब सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कर रही हैं. इसीलिए सीधे-सीधे प्रियंका गांधी के निजी सचिव को ही निशाना बना लिया. इसी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि अर्चना गौतम ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको करारी हार का सामना करना पड़ा था. तो वहीं साल 2023 के मार्च महीने में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था और मेरठ के थाने में केस भी दर्ज कराया. इसी के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में घुस रहे पाकिस्तानी घुसपैठियों को सुरक्षाबलों को मार गिराया, माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नहीं घुसने दिया ऑफिस में

इस विरोध से पहले अर्चना गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर आरोप है कि, कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्चना और उनके पिता के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. ये वीडियो दिल्ली स्थित कांग्रेस ऑफिस का बताया जा रहा है और इसको लेकर ये दावे किए जा रहे हैं कि महिला आरक्षण को लेकर अर्चना गौतम यहां प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने पहुंची थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें दफ्तर में घुसने नहीं दिया और बाहर ही रोक लिया. जहां एक ओर वीडियो में अर्चना गौतम कार्यकर्ताओं पर गुस्से में चिल्लाती दिख रही हैं तो वहीं उनके पिता हाथ जोड़ रहे हैं. इस दौरान अर्चना गौतम भी परेशान दिखाई दे रही हैं और वह कहती नजर आ रही हैं कि वह प्रियंका गांधी को बधाई देने के लिए पहुंची हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital