Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Coromandel Express: बालासोर हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार, पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन से चेन्नई रवाना

Coromandel Express: ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर से कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी है. ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार से तमिलनाडु के चेन्नई के लिए 3.20 बजे अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर शुरू हुई.

Coromandel Express

Coromandel Express

Coromandel Express: ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर से कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी है. ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार से तमिलनाडु के चेन्नई के लिए 3.20 बजे अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर शुरू हुई. इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि के चेक वितरित किए. बता दें कि फिलहाल दुर्घटना की जांच की जिम्मेदीर सीबीआई के पास है.

हादसे वाली जगह पर अप-डाउन बहाल

रविवार की रात अप और डाउन दोनों लाइनों के बहाल होने के बाद से अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 70 से अधिक ट्रेनें बहनगा बाजार स्टेशन से गुजर चुकी हैं. इसी स्टेशन के पास दुर्घटना हुई थी. हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक खड़ी मालगाड़ी इस बड़ी दुर्घटना में शामिल तीन ट्रेनें थीं जिनमें 278 लोग मारे गए और 1200 घायल हुए. सीबीआई ने मंगलवार को ओडिशा पुलिस द्वारा दर्ज बालासोर जीआरपी केस नंबर 64 को अपने हाथ में ले लिया है. बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुए बड़े रेल हादसे की सबसे बड़ी वजह अबतक ‘सिग्नल में गड़बड़ी’ माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  “26/11 आतंकी हमले के 10 घंटे बाद मुंबई पहुंची थी NSG की टीम”, हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर बोला हमला

अलग-अलग पटरियों की ट्रेनें आपस में टकराईं

बालासोर के बहनगा बाजार स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम तीन अलग-अलग पटरियों की ट्रेनें आपस में टकरा गईं. कोरोमंडल एक्सप्रेस बहनगा स्टेशन क्रॉस करने वाली थी, तब गाड़ी अचानक लूप लाइन में चली गई, जहां मालगाड़ी खड़ी थी. इसके बाद इतनी भीषण टक्कर हुई कि कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. टकराने के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां दूसरी मेन लाइन पर गिर गई, जो डाउन लाइन है. उस पर बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस आ रही थी और ये पटरी पर गिरी बोगी को चीरते हुए निकल गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital