Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान का निधन, एक महीने से अस्पताल में चल रहा था कैंसर का इलाज

अतुल अंजान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में की, जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. वह सबसे मुखर और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे.

CPI Leader Atul Anjan Passes Away

सीपीआई नेता अतुल अंजान का निधन

CPI Leader Atul Anjan Passes Away: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान (70) का शुक्रवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. अतुल कुमार अंजान पिछले एक महीने से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे.

1977 में की राजनीतिक सफर की शुरुआत

अतुल अंजान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में की, जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. वह सबसे मुखर और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें- “जो राम, सनातन और देश का विरोध करता है वो कांग्रेसी है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- भारत से अच्छा लोकतंत्र कहीं नहीं

राजनीति में एक अलग मुकाम हासिल किया

किसानों और श्रमिकों के हितों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने लोगों से व्यापक प्रशंसा और सम्मान जीता. वह प्रभावशाली भाषण देने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने राजनीति में एक अलग मुकाम हासिल किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital