देश

आंध्र तट से टकराने वाला है चक्रवात ‘मिचौंग’, PM Modi ने सीएम जगन रेड्डी को फोन कर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Cyclone Michaung:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात ‘मिचौंग’ के लिए अलर्ट जारी किया है. चक्रवात ‘मिचौंग’ के चेन्नई को छोड़ कर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच मंगलवार की सुबह 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ टकराने की उम्मीद है. अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. इसके बाद, यह 4 दिसंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु तटों से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़ें: Election Results 2023: पहले टेस्ट में ही ‘इंडिया’ गठबंधन फेल, 3 राज्यों में चला मोदी मैजिक, एक ने दिया ‘हाथ’ का साथ

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को किया फोन

पीएम मोदी ने चक्रवात माइचौंग के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने सभी शीर्ष अधिकारियों को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. बता दें कि अलर्ट के बाद पुडुचेरी सरकार ने कराईकल और यानम क्षेत्रों के कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है और अपनी प्रतिक्रिया टीमों को स्टैंडबाय पर रखने के लिए कहा है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल के 100 से अधिक सदस्य तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में पहुंच गए हैं, जिसके चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago