होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Cyclone Michaung Update: भारतीय तट पर फिर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. यह कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो गया है. चक्रवात मिचौंग के अब मंगलवार, 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम तट से टकराने की आशंका है. तूफान ने सोमवार को उत्तरी तमिलनाडु में दस्तक दी है. इस तूफान के कारण तट पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. चक्रवात फिलहाल पुडुचेरी से 250 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, चेन्नई से 230 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, नेल्लोर से 350 किमी दक्षिणपूर्व में है. इस चक्रवात का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा.
3 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मिचौंग’ बना. चक्रवात के कारण 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई हैं. साथ ही आठ अतिरिक्त टीमों को रिजर्व में रखा गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में बारिश की संभावना जताई है. प्रदेश में पिछले कई दिनों से बेमौसम बारिश का दौर जारी है. इससे खेती को पहले ही भारी नुकसान हो चुका है और अब एक बार फिर राज्य में 24 घंटे बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
चक्रवात के खतरे को देखते हुए 144 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इनमें हावड़ा-चेन्नई एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, पुडुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस, एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस, टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस, चेन्नई-पुरी एक्सप्रेस शामिल हैं। तमिलनाडु में 4,967 बचाव शिविर स्थापित किए गए हैं. राज्य सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Results: चुनाव में कांग्रेस के हारने के बाद सपा ने छिड़का जले पर नमक, बताई हार की ये वजहें
मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. तूफान को देखते हुए सरकार ने प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों से वर्क फ्राम हॉम करने का आदेश दिया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…