देश

Parliament session 2023: विपक्ष का प्लान तैयार! सरकार लेकर आएगी 19 बिल, इन 3 विधयकों पर हंगामे के आसार

Parliament Winter session: 5 राज्यों के विधासनभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. वहीं आज यानी की सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. सभी की इस पर नजरें टीक हुई हैं कि सरकार कौन से विधयेक संसद में पेश कर सकती है. तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद बीजेपी एक्टिव मोड में हैं. वहीं विपक्ष सरकार को मणिपुर और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर संसद में चर्चा चाहता है. इसके अलावा आज संसद में हंगामे के भी आसार हैं, क्योंकि आज सरकार आचार समिति की रिपोर्ट पेश करेगी. जिसमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के आरोप में निष्कासित करने की सिफारिश की गई है.

वहीं सत्र की शुरुआत से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, ” आज शीतकालीन सत्र का पहला दिन है और अगर विपक्ष चाहता है तो सरकार हर मुद्दों पर चर्चा करेगी.”

22 दिसंबर तक चलेगा सत्र

बता दें कि सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के सभी मुद्दों पर रचनात्मक तौर पर चर्चा करने की बात कही थी. उन्होंने बताया कि 19 विधेयक और दो वित्तीय विषय विचाराधीन है. जिन पर सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी. प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा. इस 19 दिनों में 15 बैठकें की जाएंगी.

इन बिल पर सबकी रहेगी नजर

खबरों के मुताबिक सरकार आज सदन में कुल 19 बिल लाने की तैयारी कर रही है. जिसमें सबसे अहम मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक. इस बिल में एक पैनल के जरिए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल नहीं किया जाएगा. इसके अलावा सरकार अंग्रेजों के समय में बने तीन अपराधिक कानून- भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम को बदलने वाले विधायक को पेश कर सकती है.

विपक्ष के कौन से मुद्दे

राज्यसभा में सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि सदन में हम जीन द्वारा हमारी जमीन हड़पने, महंगाई, बेरोजगारी और सरकारा द्वारा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का इस्तेमाल करना शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago