देश

चक्रवाती तूफान ‘Mocha’ हुआ गंभीर, समुद्री इलाकों में उतारनी पड़ी NDRF की 8 टीमें, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

West bengal: चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ बेहद गंभीर होता जा रहा है. इसको देखते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना में बक्खली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा दलों को तैनात किया गया है. रविवार दोपहर तक चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) के बांग्लादेश (Bangladesh) के कॉक्स बाजार और म्यांमार (Myanmar) के क्यौकप्यू के बीच पार करने की संभावना है. वहीं अब धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल के समुद्री इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है,

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ 14 मई 2023 को सुबह 5.30 बजे पर पूर्वोत्तर और आस-पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी पर केंद्रित था. आज दोपहर के आसपास सितवे (म्यांमार) के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से गुजरने की संभावना है.

अधिकारियों ने बताया कि सिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं. उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं. नागरिक सुरक्षा अधिकारी अनमोल दास ने कहा कि “स्थिति अच्छी नहीं है. हम लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने और समुद्र तट पर आने से बचने के लिए लगातार सतर्क कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें-  Kerala: ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत भारतीय नौसेना और NCB को बड़ी कामयाबी, 12 हजार करोड़ का ड्रग्स किया जब्त, पाकिस्तान से है कनेक्शन

NDRF की आठ टीमें तैनात

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने चक्रवात ‘मोचा’ के गंभीर तूफान में बदलने की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल के दीघा में 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया है. एनडीआरएफ के अधिकारियों ने कहा था, ‘हमने 8 टीमों को तैनात किया है. एनडीआरएफ के 200 बचाव दल जमीन पर तैनात हैं और 100 बचावकर्मी तैयार हैं.’ चक्रवाती तूफान मोचा के तेज होने के बीच एनडीआरएफ ने उत्तर 24-परगना की बांग्लादेश सीमा से लगे हिंगलगंज, हसनाबाद और संदेशखाली इलाकों में चेतावनी अभियान भी चलाया है.

चक्रवाती तूफान मोचा के बांग्लादेश की ओर बढ़ने पर प्राधिकारियों ने शनिवार को दक्षिण-पूर्वी समुद्र तट से लगभग पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का एक बड़ा अभियान शुरू किया क्योंकि देश में ‘अत्यंत खतरनाक’ उष्णकटिबंधीय चक्रवात दस्तक देने वाला है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

15 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago