चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
WhatsApp के इन दो नए फीचर्स का करें अब इस्तेमाल
Whatsapp Features: व्हाट्सएप ने आईफोन यूजर्स के लिए एक खूशखबरी लेकर आया है जिसमें नया अपडेट जारी किया गया है. लेकिन अगर मेटा के पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है. हाल ही में मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप यूजर्स के लिए वीडियो मैसेज फीचर को लाए जाने का एलान किया था. इसी कड़ी में आईओएस यूजर्स के लिए भी नया अपडेट जारी हुआ है. वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें आईफोन यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का वीडियो मैसेज फीचर रोलआउट होने की जानकारी दी गई है. बता दें कि Wabetainfo की इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है. तो चलिए जानते है कि आखिर क्या है वॉट्सऐप का वीडियो मैसेज फीचर और उनसे जुड़ी जानकारी के बारे में.
दरअसल, वॉट्सऐप के वीडियो मैसेज फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज टाइप न करने की स्थिति में वीडियो मैसेज के ऑप्शन पर जा सकते हैं. यूजर अपने कॉन्टेक्ट्स को एक शॉर्ट वीडियो के जरिए मैसेज पहुंचा सकता है. वॉट्सऐप यूजर नए फीचर के साथ 60 सेकेंड तक का वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. कंपनी ने यूजर्स को जानकारी देते हुए बताया है कि फीचर को इस्तेमाल करने के लिए माइक्रोफोन आइकन पर क्लिक करने की जरूरत होगी. इस आइकन पर क्लिक करने के साथ ही यूजर्स मैसेज रिकॉर्ड कर सेंड कर सकते हैं. इसी के साथ आईफोन यूजर्स के लिए नए अपडेट में स्क्रीन शेयरिंग फीचर को भी पेश कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानियों ने किया ‘गदर 2’ का रिव्यू, वीडियो वायरल- “सनी देओल से पानी की बाल्टी उठवाई जाए”
IOS यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का नया अपडेट जारी कर दिया गया है. वीडियो मैसेज फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स ऐप स्टोर से ऐप को अपडेट कर सकते हैं. नए फीचर को वॉट्सऐप 23.16.78 वर्जन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फीचर को लेकर कंपनी की ओर से ऑफिशियल चेंजलॉग पेश किया गया है. अगर आप ऐप अपडेट के बाद भी नए फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ समय इंतजार कर सकते हैं. यह फीचर रोलआउट किया जा रहा है. ऐसे में धीरे-धीरे कर ही यूजर्स तक पहुंच रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…