Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिवसेना UBT का बड़ा दांव, नरोत्तम मिश्रा को मशाल चिन्ह पर चुनाव लड़ने का दिया न्योता

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बीजेपी में घमासान मच गया है. समर्थकों के विरोध के बीच शिवसेना UBT ने उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है.

AI जनरेटेड फोटो

Datia Bypoll: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक लगातार नाराजगी जता रहे हैं. कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और टिकट बहाल करने की मांग उठ रही है.

मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से की अपील

टिकट न मिलने पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है. उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बरतने और संगठन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की. मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी बात पार्टी फोरम पर रखें. सड़क पर हंगामा करने से संगठन को नुकसान होगा.

शिवसेना UBT का ऑफर

बीजेपी से टिकट कटने के बाद शिवसेना UBT ने नरोत्तम मिश्रा को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. पार्टी ने कहा कि वह मशाल के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतर सकते हैं. शिवसेना के राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर मिश्रा चुनाव लड़ते हैं तो उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे समेत बड़े नेता प्रचार के लिए आएंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि मिश्रा इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या नहीं.

बीजेपी दफ्तर में सुरक्षा बढ़ाई गई

दतिया उपचुनाव को लेकर भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. टिकट कटने के बाद समर्थकों ने पार्टी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया और फैसले का विरोध किया.

ये भी पढ़ें-यूट्यूब देखकर गर्भपात की दवा खाना जानलेवा: गर्भाशय में संक्रमण से लेकर ट्यूब फटने तक का खतरा

कांग्रेस का हमला

बीजेपी में मचे बवाल पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है. कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि टिकट कटना और मिलना राजनीति का हिस्सा है. जिस तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और चक्का जाम किया वह संविधान विरोधी है. उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने खुद पार्टी नेतृत्व को चुनौती दी है और यही कारण है कि वह पहले भी चुनाव हार चुके हैं. कांग्रेस का दावा है कि इस बार वह और मजबूती से जीत हासिल करेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital