Bharat Express DD Free Dish

दतिया में इलाज के बदले जलालत! ड्रिप लगे मरीज को धक्के मारकर निकाला, फर्श पर तड़पी महिला

Datia District Hospital News: मध्य प्रदेश के दतिया जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामले सामने आया है. यहां ड्रिप लगे मरीज को धक्के मारकर निकला दिया गया. वहीं एक बुजुर्ग जमान पर तड़पति रही. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Negligence In Datia Hospital

AI द्वारा बनाई गई फोटो

Datia District Hospital News: रविन्द्र कुशवाह/दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिला अस्पताल (Datia District Hospital) से इंसानियत को शर्मसार करने वाले दो वीडियो सामने आए हैं. धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की संवेदनहीनता ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुधवार (28 जनवरी 2026) को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक मरीज को ड्रिप लगी हालत में वार्ड से बाहर कर दिया गया, तो वहीं एक बुजुर्ग महिला को ठंड में गैलरी के फर्श पर लेटने को मजबूर होना पड़ा.

ड्रिप लगी थी, फिर भी नहीं पसीजा दिल (Datia Health System)

पहला मामला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का है. यहां भर्ती मरीज शिवम उदैनिया के हाथ में ड्रिप (IV Set) लगी हुई थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे जबरन वार्ड से बाहर निकाल दिया.

वीडियो में डॉक्टर मरीज से वार्ड खाली कर जनरल वार्ड में जाने को कह रहे हैं. मरीज और उसके परिजनों ने हाथ जोड़कर विनती की कि उन्हें एक दिन और ट्रामा सेंटर में रहने दिया जाए, लेकिन डॉक्टर ने एक न सुनी. मरीज को ड्रिप निकाले बिना ही बाहर जाने का आदेश दे दिया गया.

सर्जरी टली तो बुजुर्ग को फर्श पर फेंका (Negligence In Datia Hospital)

दूसरा मामला और भी दर्दनाक है. अस्पताल की गैलरी में एक अधेड़ उम्र की महिला कड़ाके की ठंड में फर्श पर पड़ी नजर आई. महिला का ऑपरेशन होना था, लेकिन किसी कारणवश परिजनों ने एक दिन बाद ऑपरेशन कराने की बात कही. आरोप है कि इससे नाराज होकर डॉक्टरों ने बीमार महिला को वार्ड से बाहर निकाल दिया, जिससे उसे ठंडी गैलरी में रात गुजारनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ दी प्लेबैक सिंगिंग? उनकी नेक्स्ट पारी पर करीबियों ने कर दिया बड़ा खुलासा

‘मरीज खुद गए बाहर’

जब ये वीडियो वायरल हुए और हंगामा मचा, तो सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर (Civil Surgeon Datia) बचाव की मुद्रा में आ गए. उन्होंने अजीबोगरीब सफाई देते हुए कहा, “दोनों मरीजों की हालत गंभीर नहीं थी, इसलिए उन्हें शिफ्ट करने को कहा गया था. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मरीज अपनी मर्जी से बाहर गए हैं.” हालांकि, वायरल वीडियो और मरीज शिवम के बयान डॉक्टर के दावों की पोल खोल रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मरीजों को बेबस होकर बाहर निकलना पड़ा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read