Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का होटल में पड़ा मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटीं टीमें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 में तैनात रहे हेड कांस्टेबल रवि मिश्रा का शव मंगलवार को गाजियाबाद के एक होटल में मिला है.

सांकेतिक फोटो

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 में तैनात रहे हेड कांस्टेबल रवि मिश्रा का शव मंगलवार को गाजियाबाद के एक होटल में मिला है. सूचना मिलने पर मृतक पुलिसकर्मी के सहकर्मी तुरंत गाजियाबाद स्थित होटल पहुंचे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनपद बरेली के नरियावल गांव का रहने वाले हेड कांस्टेबल रवि पूर्व में सेक्टर-113 थाने में तैनात थे. वह दस जनवरी 2022 से यहां तैनात थे.

डायल-112 प्रशिक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में भेजा गया था

उन्होंने बताया कि 14 जून 2023 को उन्हें थाने से ‘डायल-112’ प्रशिक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर रवाना किया गया था. प्रवक्ता ने बताया कि अगले दिन तक रवि द्वारा अपनी आमद रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में नहीं कराई गई, जिसकी सूचना प्रभारी डायल-112 गौतमबुद्धनगर द्वारा दी गई थी. उन्होंने बताया कि रवि मिश्रा को 16 जून को गैरहाजिर घोषित कर दिया गया. तब से रवि मिश्रा गैरहाजिर चल रहे थे.

यह भी पढ़ें- स्कूल में बिंदी लगाकर पहुंची छात्रा को टीचर ने जड़ा थप्पड़, आहत होकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं सिपाही का शव मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इसके अलावा फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि, सिपाही रवि मिश्रा की मौत कैसे हुई है. पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital