Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

24 लाख दीयों की रोशनी से अयोध्या की दिवाली होगी भव्य, 51 घाटों पर सजाए गए दीये, बनेगा विश्व रिकार्ड

Ayodhya: दिवाली पर अयोध्या 24 लाख दीपकों से रोशनी से जगमगा उठेगा. यहां के सभी 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है.

घाटों पर बिछाए गए दीये

Ayodhya: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की नगरी अयोध्या में भव्य दिवाली की तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी हैं. दीपोत्सव-2023 पर अयोध्या के घाटों को रोशन करने के लिए यहां के घाटों पर 24 लाख से ज्यादा दिए बिछा दिए गए हैं. जब दिवाली के दिन इन सभी दीयों के जलाया जाएगा तो पूरी अयोध्या और यहां के घाट जगमग हो उठेंगे.

25 हजार लोग लगे काम पर

दिवाली पर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या को रोशन करने के लिए लगभग 25 हजार वॉलेंटियर यहां के सभी घाटों पर दीये बिछाने के काम में लगे थे. जिसे पूरा कर लिया गया है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम इन दीपों की गिनती करने का काम करेगी. दीपोत्सव के रुप में राम नगरी अयोध्या में दीप जलाने का यह कार्यक्रम एक नया रिकॉर्ड बनाएगा.

दिवाली पर अयोध्या 24 लाख दीपकों से रोशनी से जगमगा उठेगा. यहां के सभी 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है. वहीं दीपावली के खास अवसर पर पूरे शहर को भी भव्य तरीके से सजाया गया है. इसके अलावा दिवाली के दिन सरयू नदी के किनारे लेजर शो की भी खास तैयारी की गई है. अयोध्या में राम की पौड़ी पर इस शो के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन की झलक भी पेश की जाएगी.

सीएम योगी के निर्देशों के अनुसार हो रही तैयारी

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री काल में अयोध्या में यह सातवां दीपोत्सव है. इसके लिए अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस अवसर पर 21 लाख दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य भी रखा है.

विदेश से आए कलाकार

देश विदेश से आए कलाकार इस अवसर पर रामलीला का आयोजन करेंगे. दीपोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां सीएम योगी के दिशा निर्देशों के अनुसार ही हो रही हैं. दीपोत्सव में उपयोग होने वाले दीये 24 एमएल का आकार के हैं. इसमें सरसों का तेल भी वालंटियर्स की तरफ से डाला जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

इस अवसर पर राई, धोबिया, फरुआही, छाऊ लोकनृत्य को भी वैश्विक स्तर पर अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. सरयू नदी के तट को भी बहुत ही भव्य और खास तरीके से सजाया गया है. रामलीला और अन्य प्रस्तुतियों के लिए करीब ढाई हजार कलाकार अभी से  अयोध्या पहुंच गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital