सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता खिताब (फोटो ट्विटर)
Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy: झारखंड एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिखाया है. रांची में हुए फाइनल मैच में भारत ने मौजूदा चैंपियन जापान को बुरी तरह से रौंदते हुए यह खिताब अपने नाम किया है. हॉकी महिला टीम ने जापान को 4-0 से हारा दिया. इस खिताबी मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और जापान पर लगातार दबाव डालते हुए जापान की टीम को कोई मौका नहीं दिया. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक गोल दागा.
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल को देखने के लिए प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे. उन्होंने यहां महिला टीम का हौसला बढ़ाया.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का यह खिताब अपने नाम किया है. दूसरी बार इस टूर्नामेंट में हॉकी महिला टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है. भारत की तरफ से संगीता कुमारी ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा. टीम का दूसरा गोल नेहा ने 46वें मिनट, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें मिनट और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया. इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की सातवीं जीत थी.
भारतीय टीम के लिए संगीत कुमारी ने टूर्नामेंट सबसे ज्यादा छह गोल किए जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं. चीन ने झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में कांस्य पदक जीत लिया है. चीन ने रविवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया को 2-1 से हरा दिया. चीन के लिए यी चेन ने तीसरे और तियांतियन लोउ ने 47 वें मिनट में गोल किए, वहीं कोरिया के लिए एकमात्र गोल सुजिन एन ने 38वें मिनट में गोल दागा. आपको बता दें कि कोरिया को चौथे, मलेशिया को पांचवें और थाईलैंड को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…