Air India Express Pilot Assault: एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर एक यात्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का है. यात्री का नाम अंकित दीवान है, जिन्होंने आरोप लगाया कि पायलट कैप्टन विरेंद्र ने उनके साथ सिर्फ बदसलूकी ही नहीं किया बल्कि मारपीट भी किया. इस घटना में यात्री लहूलुहान हो गए और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने मामले को तूल दे दिया.
परिवार पर असर
पीड़ित अंकित दीवान ने बताया कि इस घटना ने उनकी छुट्टियां खराब कर दीं. सबसे ज्यादा सदमा उनकी 7 साल की बेटी को लगा, जिसने अपने पिता को पिटते हुए देखा. बच्ची अब भी डरी हुई है और परिवार मानसिक तनाव में है.
यात्री का आरोप
अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें और उनके परिवार को सिक्योरिटी चेक के लिए स्टाफ वाली लाइन में जाने को कहा गया क्योंकि उनके साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था. जब उन्होंने लाइन तोड़ने पर आपत्ति जताई तो कैप्टन वीरेंद्र नाराज हो गए और अपमानजनक बातें कहने लगे. इसके बाद कहासुनी बढ़ी और पायलट ने उन पर हमला कर दिया. यात्री का कहना है कि पायलट की शर्ट पर लगा खून भी उनका ही था.
एअर इंडिया एक्सप्रेस का बयान
घटना सामने आने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया और आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया. कंपनी ने कहा कि यह कर्मचारी उस समय किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और विवाद में शामिल हुआ. एयरलाइन ने इस तरह के व्यवहार की निंदा करते हुए जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-“पूरा कार्यकाल मैं ही करूंगा, कोई 2.5 साल की डील नहीं”… CM सिद्धारमैया का बड़ा बयान
जांच और कार्रवाई
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने साफ किया कि जांच पूरी होने के बाद उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. कंपनी ने अपने कर्मचारियों से बेहतर आचरण और पेशेवर व्यवहार की अपेक्षा जताई और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान हमेशा प्राथमिकता रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

