Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली विधानसभा को उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई. मेल में 16 RDX IED लगाने का दावा किया गया.

Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे विधानसभा सचिवालय को एक ईमेल मिला, जिसमें धमाके की बात कही गई थी. मेल में दावा किया गया कि परिसर में 16 RDX IED लगाए गए हैं और तुरंत लोगों को वहां से हटाने की चेतावनी दी गई.

ये भी पढ़ें-‘हमने ईरान से जंग जीत ली है…’, ट्रंप का ओवल ऑफिस से बड़ा एलान; क्या ‘अरबों डॉलर’ के गिफ्ट के बदले अमेरिका ने रोक दिया युद्ध?

धमकी भरा मेल

ईमेल भेजने वाले ने खुद को कोयंबटूर का निवासी बताया और कहा कि वह पहले एक राजनीतिक दल का समर्थक था. उसने नेताओं से ठगा महसूस करने और मदद न मिलने का आरोप लगाया. मेल में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी गई.

ये भी पढ़ें-हरीश अब नहीं रहे, लेकिन उनके अंगों से जिंदा रहेंगी कई उम्मीदें, माता-पिता ने किया कॉर्निया और हार्ट वाल्व का दान

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जैसे ही धमकी का मेल मिला, विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी. परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया.

ये भी पढ़ें-यूनिफॉर्म सिविल कोड क्यों लाया गया? गुजरात में यूसीसी लागू होने की सीएम भूपेंद्र पटेल ने बताई वजह

मामले की जांच जारी

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके इरादों की जांच कर रही हैं. धमकी के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा का स्तर बढ़ा दिया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-‘प्रभु महाकाल प्रदान करें उत्तम स्वास्थ्य…’, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए क्या बोले अमित शाह?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read