Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश की तमाम जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं. अब तक 1000 से ज्यादा जगहों पर छापे पड़े और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए मुजम्मिल, डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल पुलिस रिमांड पर हैं. पूछताछ में इनसे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
शाहीन को मिली थी ब्रेनवॉश की जिम्मेदारी
पूछताछ में सामने आया है कि डॉ. शाहीन को यूपी में डॉक्टरों का ब्रेनवॉश करने की जिम्मेदारी दी गई थी. उसे बाकायदा ट्रेनिंग दी गई थी कि कैसे धीरे-धीरे डॉक्टरों को कश्मीर मॉड्यूल की तरह तैयार किया जाए. कानपुर और सहारनपुर के तीन डॉक्टर उसके संपर्क में थे और संगठन से जुड़ने ही वाले थे कि इससे पहले ही एजेंसियों ने कार्रवाई कर दी.
ATS और NIA की पूछताछ
यूपी ATS और NIA की पूछताछ में पता चला है कि मुजम्मिल और डॉ. आदिल ने शाहीन का ब्रेनवॉश कर उसे बाकी डॉक्टरों को प्रभावित करने की ट्रेनिंग दी थी. उसे सिखाया गया था कि किस तरह अपनी कौम के डॉक्टरों को भड़काकर भारत के खिलाफ तैयार किया जाए.
वीडियो और मुलाकातें
सूत्रों के मुताबिक शाहीन को कुछ वीडियो भी दिए गए थे, जिनसे वह डॉक्टरों को प्रभावित कर रही थी. सहारनपुर और कानपुर के तीन डॉक्टर उसके प्रभाव में आ चुके थे. शाहीन उनसे तीन-चार बार मिली भी थी. हालांकि, उन्हें आतंकी गतिविधियों की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी. शाहीन इन डॉक्टरों को संगठन से जोड़ पाती कि इससे पहले ही उसकी गिरफ्तारी हो गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





