Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली ब्लास्ट में कारों का मॉड्यूल: 1 फटी, 2 मिलीं, अब चौथी की तलाश जारी; जानें मालिकों के नाम?

Delhi Blast Car Module: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अब तक 4 कारों की पहचान हो गई है. हालांकि, केवल 3 कारें ही मिल पाई हैं. अब पुलिस को एक और यानी चौथी कार की तलाश है.

Delhi Blast Module NIA Recovers Third Car Brezza from Al Falah University Hunt Underway Fourth Suspect Car Swift Dzire

कार बम साजिश का खुलासा

Delhi Blast Car Module: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद जांच का दायरा अब हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उसके आसपास केंद्रित हो गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसियों की आतंकी मॉड्यूल के कनेक्शन वाली चार संदिग्ध कारों तलाश और बरामदगी मुख्य मुद्दा बन गया है. अब तक तीन कारों का खुलासा हो गया है. पहली कार में ब्लास्ट हुआ था. दूसरी लाल रंग की कारण फरीदाबाद के खंदावली से बरामद कर ली गई थी. अब तीसरी कार भी बरामद कर ली गई है. वहीं टीम को अब एक और चौथी कार की तलाश है.

कौन सी हैं 4 कार? (Delhi Blast Update)

  1. पहली कार (हुंडई i20) तो वह है जिसमें लाला किला के पास धमाका हुआ.
  2. दूसरी कार डॉ. उमर उन नबी के नाम वाली है जिसमें विस्फोटक ढुलाई हुई. इसे खंदावली से बरामद किया गया.
  3. तीसरी कार ब्रेजा है जिसे अल-फलाह यूनिवर्सिटी के परिसर से बरामद किया गया है. यह डॉ. शाहीन के नाम पर है.
  4. चौथी संदिग्ध कार स्विफ्ट डिजायर की तलाश की जा रही है.

इको स्पोर्ट्स कार से विस्फोटक ढुलाई (Delhi Blast Ecosport Car)

आतंकी डॉ. उमर उन नबी के नाम पर पंजीकृत लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार (DL10CK-0458) फरीदाबाद के खंदावली गांव से बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल विस्फोटक की ढुलाई के लिए किया गया था. कार दो दिन से गांव में खड़ी थी और फहीम इसे यहां खड़ी कर गया था. NIA, NSG, और हरियाणा पुलिस की टीमें कार की जांच कर रही हैं. कार के 200 मीटर के क्षेत्र को सील करके आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है.

यूनिवर्सिटी में मिले एक कार (Delhi Blast Brezza Car)

यूनिवर्सिटी परिसर से ब्रेजा कार बरामद की गई हैं. इसके दस्तावेजों की जांच चल रही है. अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, इससे रैकी की जाती थी. कार डॉ. शाहीन के नाम पर बताई जा रही है. बम निरोधक दस्ता भी यूनिवर्सिटी के अंदर ब्रीजा कार की जांच कर रहा है. इस गाड़ी का नंबर HR 87 U 9988 सिल्वर कलर की है जिस पर डॉक्टर के लोगों लगे हुए हैं. अब इस गाड़ी की आगे की जांच NIA करने पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें: संकट में पाकिस्तान! दिल्ली धमाके से डरा इस्लामाबाद, बलूचिस्तान में हो गया एक्शन; दिखी ख्वाजा आसिफ की बौखलाहट

चौथी संदिग्ध कार की तलाश (Delhi Blast Swift Dzire Car)

इस मॉड्यूल से जुड़ी एक चौथी कार स्विफ्ट डिजायर की तलाश अभी भी जारी है. अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह करीब 32 जगहों पर कार के जरिए ब्लास्ट करने के फिराक में थे. हालांकि, इसमें वह कामयाब नहीं हो पाए. आशंका जताई जा रही है कि आगे और भी कारें इस केस से जुड़ सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read