Mitchell Starc
एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन के बाद, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने मैच के पहले दिन की प्रमुख घटनाओं पर चर्चा की और दूसरे दिन के लिए सुझाव दिए.
मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “स्टार्क की डिलीवरी ने दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान किया. खासकर उनकी सीम डिलीवरी, जो बल्लेबाजों के पार जाती है.”
हेडन ने यह भी माना कि पिंक बॉल के स्विंग को लेकर वे हैरान थे. उन्होंने कहा, “मैंने पहले कभी 40वें ओवर में पिंक बॉल को इतनी आक्रामक स्विंग करते नहीं देखा. यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा फायदा साबित हुआ.”
उन्होंने स्टार्क की गति और नियंत्रण को गेम-चेंजर बताया. हेडन ने कहा, “रोशनी के नीचे पिंक बॉल के साथ स्टार्क का प्रदर्शन जादू जैसा था. उनके हाथ में यह गेंद किसी हथियार की तरह लग रही थी.”
हेडन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को लेकर भी अहम बातें कहीं. उन्होंने कहा, “पहले 20 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी थोड़ी धीमी थी. ऐसा लगा कि वे गुलाबी गेंद के स्विंग होने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन जैसे ही स्कॉट बोलैंड आए और स्टंप्स के करीब गेंदबाजी करने लगे, मैच का रुख बदल गया.”
उन्होंने आगे बताया, “35वें ओवर के बाद, मिचेल स्टार्क ने गजब की गेंदबाजी की. उनकी तेज और स्विंग करती गेंदों ने भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया पहले दिन मजबूत स्थिति में दिखा.”
दूसरे दिन के लिए भारतीय गेंदबाजों को सलाह देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, “गेंदबाजों को बल्लेबाजों को खेलने पर मजबूर करना होगा. जितना हो सके, उन्हें ऑफ स्टंप के पास गेंद डालनी चाहिए.”
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “बुमराह ने पर्थ टेस्ट में लाबुशेन को सेटअप कर आउट किया था. भारतीय गेंदबाजों को ऐसी ही रणनीति अपनानी होगी. गुलाबी गेंद का सही इस्तेमाल करना जरूरी है.”
गावस्कर ने यह भी माना कि पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने पिंक बॉल का पूरा फायदा नहीं उठाया. उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे दिन गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…