Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: केजरीवाल सरकार ने दुर्गा पूजा पर दी छूट, रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर

Delhi News: फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत है. छूट के संबंध में फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है.

Delhi Liquor Scam Case Update

सीएम अरविंद केजरीवाल.

Delhi News: आने वाले अकटूबर माह में नवरात्रि और दशहरा जैसे पर्व आने वाले हैं. इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में जगह-जगह पर मां दुर्गा के पंडाल लगाए जाते हैं और रामलीला समितियों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है. लेकिन दिल्ली में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के राज्य सरकार के आदेश के चलते निर्धारित समय तक ही इसका उपयोग किया जाता है. वहीं इस बार दिल्ली सरकार ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की तय सीमा में छूट देने का फैसला किया है.

दुर्गा पूजा और रामलीला समारोह के दौरान इनकी सीमा बढ़ाते हुए 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय दिल्ली द्वारा दी गई है. वहीं इस बात की भी जानकारी दी गई है कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की तय सीमा में छूट की फाइल एलजी वीके सक्सेना के पास भेज दी गई है. हालांकि अभी तक दिल्ली में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

रामलीला समिति के पदाधिकारियों से केजरीवाल की मुलाकात के बाद आया फैसला

पहले दिल्ली में रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की घोषणा से एक दिन पहले ही केजरीवाल ने दिल्ली के लव कुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों की टीम से मुलाकात की थी. के एक दिन बाद आई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस दिल्ली सरकार के इस फैसले पर बयान जारी करते हुए कहा कि, दुर्गा पूजा और रामलीला समारोह के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति होगी. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत है. छूट के संबंध में फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है.

आवासीय क्षेत्रों में न हो नियमों का उल्लंघन- सीएमओ

सीएमओ की तरह से जारी बयान में कहा गया है कि रामलीला समिति के आयोजकों को पुलिस प्राधिकरण प्राप्त करना होगा और गारंटी देनी होगी कि लाउडस्पीकर के उपयोग से आवासीय क्षेत्रों में शोर नियमों का उल्लंघन न हो. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लव कुश रामलीला समिति की एक टीम ने 21 सितंबर गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें: चांद पर अभी और सोएंगे विक्रम और प्रज्ञान, ISRO के वैज्ञानिक ने किया बड़ा खुलासा, जानें अब कब नींद से जगेंगे?

बता दें कि दिल्ली में अलग-अलग आयोजन समितियों द्वारा 15 अक्टूबर से रामलीला का प्रदर्शन शुरू हो जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest