देश

Delhi: CM अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस ने इस्तीफा मांगते हुए बोला हमला, पूछा- कहां है लोकपाल ?

Congress: कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोकायुक्त को खत्म करने के प्रयास करने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने और लोकपाल के नाम पर सत्ता में आए केजरीवाल को बताना चाहिए कि नौ वर्षों से लोकपाल कहां हैं.पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने यह दावा भी किया कि दिल्ली में ‘शराब घोटाले’ में कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने की बात स्पष्ट हो गई है और ऐसे में मुख्यमंत्री केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं मंत्री सत्येंद्र जैन को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘‘केजरीवाल ने लोकपाल के लिए आंदोलन किया था, लेकिन अब इसकी बात नहीं करते. उनके मुंह पर ताला लग गया है. हम पूछना चाहते हैं कि श्रीमान केजरीवाल, कहां है लोकपाल.’’

केजरीवाल ने लोकपाल के लिए कोई धरना दिया ?

अजय माकन ने आगे कहा, ‘‘दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र हर विषय पर बुला लिया जाता है. उप राज्यपाल के वेटिंग रूम में धरना दिया जाता है, ताकि और शक्तियां मिल सकें. क्या केजरीवाल जी बताएंगे कि लोकपाल के लिए उन्होंने कोई धरना दिया?’’ उन्होंने कहा, ‘‘14 फरवरी, 2014 को केजरीवाल जी कांग्रेस का समर्थन होने के बावजूद सरकार से हट गए थे और इसका कारण लोकपाल बताया था और कहा था कि पूर्ण बहुमत में आएंगे और लोकपाल बनाएंगे. नौ साल बीत गए, लेकिन केजरीवाल को लोकपाल की याद नहीं आई.’’

ये भी पढ़ें-     Rajasthan: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करना पड़ेगा भारी, पुलिस ने 26 फॉलोवर्स को किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि, ‘‘केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कमजोर लोकायुक्त को और कमजोर कर दिया है. लोकायुक्त की रिपोर्ट सदन के पटल पर नहीं रख रहे हैं. वह लोकायुक्त को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं.’’  उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय की जांच का हवाला देते हुए कहा, ‘‘शराब घोटाले में स्पष्ट है कि कम से कम 100 करोड़ रुपये की घूस दी गई. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार में कोई आरोप लग जाने भर से मंत्री नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देते थे। लेकिन यहां आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात सामने आ गई है, लेकिन इस्तीफा नहीं हो रहा है.’’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

13 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

33 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

37 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

45 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago