Delhi Double Murder: दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की पोल नए साल के मौके पर खुल गई. बाहरी जिले के सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी इलाके में अलग-अलग घटनाओं में दो हत्याएं हुईं. एक नाबालिग और एक 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
सुल्तानपुरी में नाबालिग की हत्या
सुल्तानपुरी इलाके में एक किशोर अपने दोस्त के साथ जूस पीने गया था. पुलिस थाने के पास कुत्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. तीन लड़कों ने किशोर पर चाकुओं से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आई उसकी मां पर भी हमला हुआ. इस वारदात में नाबालिग की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गई.
मंगोलपुरी में युवक की जान गई
दूसरी घटना मंगोलपुरी की है. यहां 20 वर्षीय विकास अपने दोस्तों के साथ पार्क में बैठा था. तभी हमलावरों ने अचानक चाकुओं से हमला कर दिया. गंभीर चोटों के चलते विकास की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-कटनी में काल बनी तेज रफ्तार पिकअप; मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, सड़क पर बिखरीं लाशें
पुलिस पर उठे सवाल
दोनों घटनाओं ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नए साल पर मुस्तैदी का दावा करने वाली पुलिस के सामने ही दो हत्याएं हो गईं. इन वारदातों ने इलाके में दहशत फैला दी है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



