देश

कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की जमानत याचिका पर सुनवाई से अलग हुए जस्टिस पीवी संजय कुमार, मामला पहुंचा सीजेआई के पास

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई से जस्टिस पीवी संजय कुमार ने खुद को अलग किया. मामले में सीजेआई के पास भेजा गया. सीजेआई नए बेंच का गठन करेंगे. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बोइनपल्ली को अंतरिम जमानत दिया था.

ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती

अभिषेक बोइनपल्ली को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. बोइनपल्ली ने ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी की वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. बोइनपल्ली ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. बोइनपल्ली ने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी ने गिरफ्तारी से पहले पीएमएलए की धारा 19 का पालन नहीं किया गया था. यह धारा गिरफ्तारी की प्रक्रिया से संबंधित है.

दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए थे अभिषेक बोइनपल्ली

बता दें कि सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को अक्टूबर 2022 में दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था. आरोपों के मुताबिक अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिण भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था. अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने पाया कि यह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा था.

सीबीआई और ईडी कर रही है जांच

ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले की दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी जांच कर रही है. उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी. बाद में ईडी भी इसकी जांच में जुट गई. अधिकारियों में मुताबिक, अभिषेक बोइनपल्ली पेशे से एक सलाहकार है और वह रियल एस्टेट, खनन, रासायनिक उत्पाद बनाने वाली फर्मो से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अभिषेक करीब नौ कंपनियों का निदेशक है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

24 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

24 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

24 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

31 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

40 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago