Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ED की कार्रवाई पर तमतमाए केजरीवाल, 3 राज्यों के 35 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ED की कार्रवाई पर तमतमाए केजरीवाल, 3 राज्यों के 35 ठिकानों पर छापेमारी

शराब घोटाले में ED की छापेमारी

नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले को लेकर लगातार हो रही छापेमारी पर तमतमा उठे हैं.उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि ED को इन छापों में कुछ नहीं मिला.गौरतलब है कि दिल्ली के शराब घोटाले की बात करें तो प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता ही जा रहा है. खबर है कि ईडी अधिकारियों ने आज सुबह दिल्ली समेत तीन राज्यों में बड़ी छापेमारी की है. दिल्ली के अलावा पंजाब और हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है.

दिल्ली के आगबबूला CM अरविंद केजरीवाल ने ईडी की छापेमारी को लेकर बहुत नाराज हैं. उन्होंने ट्वीट करके बताया कि “500 से ज्यादा रेड, पड़ी हैं. 3 महीनों से सीबीआई और ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं, सिर्फ एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए कुछ नहीं मिल रहा, क्योंकि कुछ किया ही नहीं. अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है. ऐसे में देश कैसे तरक्की करेगा?”

दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन राज्यों के 35 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब और आंध्र प्रदेश में शुक्रवार तड़के शुरू हुई छापेमारी जारी है. केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में एक आरोपी समीर महेंद्रू से पूछताछ के दौरान उन्हें इस मामले में पंजाब और आंध्र प्रदेश के कनेक्शन का पता चला.

करीब 100 ठिकानों पर हुई छापेमारी

हैदराबाद में और भी टीमें घोटाले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल कुछ निर्माताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. महेंद्रू को पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था. यह आबकारी नीति घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी और ईडी के तहत पहली गिरफ्तारी थी. इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए ईडी का कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं था. यह तीसरी बार है जब केंद्रीय एजेंसी आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में छापेमारी कर रही हैं. अब त प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगभग 100 ठिकान पर छापेमारी की जा चुकी है.

अब, जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग में मनी ट्रेल को खत्म करने के लिए दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital