देश

कांवड़ियों के लिए साफ-पानी, हाई-क्वालिटी वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, मेडिकल फैसिलिटीज वाले 185 शिविर लगाएगी दिल्ली सरकार

Delhi Government Facilities: कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए दिल्ली सरकार शहरभर में शिविर लगाने की तैयारी कर रही है. दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आज ये बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली भर में 185 शिविरों के जरिए कांवड़ियों के लिए सबसे बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है.

आतिशी ने कहा कि कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में हमारे शिविर हाई क्वालिटी वाटर प्रूफ टेंट, मेडिकल फैसिलिटीज, साफ-पानी, शौचालय, फर्नीचर सहित तमाम सुविधाओं से लैस होंगे. उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की सेवा में कोई कमी नहीं रहेगी. कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे.

जहां जरूरत हो कांवड़ियों की मदद करें: आतिशी

राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार तो अपनी तैयारियां कर रही है, दिल्ली के लोग भी धर्म के इस कार्य में भाग लें, अपना सहयोग दें और जहां भी जरूरत हो कांवड़ियों की मदद करें. सावन के महीने की शुरुआत हो गई है. इस दौरान देशभर में खास तौर पर उत्तर भारत में कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर आते हैं. दिल्ली में इन कांवड़ियों के स्वागत के लिए केजरीवाल सरकार शहर भर में शिविर लगाती है और उसमें कांवड़ियों के लिए सबसे शानदार सुविधाएं सुनिश्चित की जाती हैं.

सबसे ज़्यादा 38 शिविर शाहदरा जिले में होंगे

उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार इस साल 185 शिविर लगवा रही है. इनमें पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शाहदरा जिले में सबसे ज्यादा शिविर लगाए जा रहे हैं. ये जगह दिल्ली में कांवड़ियों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट होते हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने के बाद भी भीड़ का आसानी से प्रबंधन हो सके. सबसे ज़्यादा 38 शिविर शाहदरा जिले में लगाए जा रहे हैं. उत्तरी पूर्वी, सेंट्रल और पूर्वी दिल्ली में 29, 22 व 19 शिविर लगाए जा रहे हैं.

2-3 दिन में सभी कांवड़ शिविर तैयार हो जाएंगे

बता दें कि दिल्ली में कांवड़ियों का आगमन 25 जुलाई के बाद से होगा और अगले 2-3 दिन में सभी कांवड़ शिविर पूरी तरह तैयार होंगे. पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शाहदरा जिले में कांवड़ियों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट होते हैं. ऐसे में इन तीनों जिलों में कांवड़ियों की सुविधा के लिए सबसे अधिक शिविर लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़िए: सिक्किम में बिना कचरा बैग के प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों पर लगाया जाएगा जुर्माना

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

10 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

47 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago