Bharat Express DD Free Dish

चैत्र नवरात्रि पर कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Kalkaji Temple: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पर राजधानी दिल्ली का मशहूर कालकाजी मंदिर श्रद्धालुओं से भर गया. सुबह से ही लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे और दिन बढ़ने के साथ भीड़ और ज्यादा बढ़ गई. माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा और भक्त पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए.

विशेष पूजा और चौकी

मंदिर में इस अवसर पर खास पूजा-अर्चना की गई. माता की भव्य चौकी सजाई गई, जहां श्रद्धालु नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. भक्तों का कहना है कि नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है.

पुलिस की सख्त निगरानी

भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. करीब 1000 पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास तैनात किए गए हैं. साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों और मेट्रो की भेजी थी लोकेशन

व्यवस्था के लिए खास इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं. इससे भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है. सुबह से ही लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और पूरे माहौल में उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read