Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने फिर जारी किया समन, पूछताछ के लिए बुलाया

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा – सीबीआई ने मुझे कल फिर बुलाया है.

Delhi Liquor Scam Case

मनीष सिसोदिया

Edited by Nitish Pandey

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई (CBI) ने एक बार फिर समन जारी किया है. शनिवार को मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि उन्हें सीबीआई ने रविवार को अपने मुख्यालय बुलाया है. यह राष्ट्रीय राजधानी के लिए आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में है.

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि सीबीआई ने उन्हें कल फिर बुलाया है. उन्होंने कहा कि मेरे ख़िलाफ़ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताक़त लगा रखी है, घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम किया है. ये उसे रोकना चाहते हैं. मैंने जाँच में हमेशा सहयोग किया है और करूँगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam Case: बीजेपी ने ‘आप’ कार्यालय के सामने किया जोरदार प्रदर्शन, CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

बता दें सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाले मामले में पिछले साल अगस्त में केस दर्ज किया था. CBI ने अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्य आरोपी बनाया था. सीबीआई ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी और 477-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है.

सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी थी. इसके साथ ही लाइसेंस धारकों को उनके मन मुताबिक इसके विस्तार के लिए छूट भी दी गई. इस मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा कुछ प्राइवेट कंपनियों समेत 16 लोगों को आरोपी पाया गया है.

गौरतलब है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास आबकारी मंत्री का भी पद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest