Delhi Metro signal failure: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर बुधवार को इलेक्ट्रिक सिग्नल फेल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई स्टेशनों पर ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचीं, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई. बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं.
ट्रेनें रुकी, बोर्ड पर लंबा इंतजार
हौज खास से बोटेनिकल गार्डन की ओर जाने वाली ट्रेन करीब आधे घंटे तक अटकी रही. स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड पर अगली ट्रेन का समय 129 मिनट दिखा रहा था, जिससे यात्रियों की चिंता और बढ़ गई.
DMRC का बयान
डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि कालकाजी मंदिर से बोटेनिकल गार्डन के बीच सिग्नलिंग की समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा कि बाकी सभी लाइनों पर संचालन सामान्य है.
ऑटोमैटिक बैरियर की दिक्कत
मेट्रो स्टेशन पर गेट तो खुल रहे थे, लेकिन ऑटोमैटिक बैरियर न खुलने से यात्री ट्रेन से उतर या चढ़ नहीं पाए. इस दौरान ट्रेन की रफ्तार भी बेहद धीमी रही और करीब 30 मिनट में केवल दो स्टेशनों की दूरी ही तय हो सकी.
ये भी पढ़ें-ममता की भाभी काजरी बनर्जी ने लगाया आरोप, कहा- हार के डर से माहौल बिगाड़ रहे शुभेंदु
सोशल मीडिया पर शिकायतें
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें कोच में बैठे लोग और स्टेशनों पर लगी भीड़ साफ दिखाई दी. स्टेशन पर लगे स्क्रीन बोर्ड पर डिले लिखा नजर आया और संदेश में बताया गया कि सेवाएं देर से चल रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

