Delhi NCR Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है. फिलहाल राजधानी और NCR में आसमान साफ है लेकिन ठंड का असर लगातार बना हुआ है. सोमवार से तापमान में गिरावट और शीतलहर की स्थिति और तेज होने की संभावना जताई गई है.
उत्तर भारत में शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, बिहार और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है. 5 से 9 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान और 6-7 जनवरी को झारखंड में भीषण शीतलहर की आशंका जताई गई है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम विभाग ने साफ आसमान का अनुमान लगाया है. हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा मौसम में सुधार होगा. सोमवार से पारा गिरने के कारण राजधानी में ठिठुरन और बढ़ने की पूरी संभावना है. कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स में देरी भी दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें-वेनेजुएला के बाद ट्रंप की भारत को धमकी, ‘मदद नहीं मिली तो टैरिफ बढ़ा देंगे’
इंडिगो की ट्रेवल एडवाइजरी
मौसम की स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. कंपनी ने कहा है कि भोपाल और उदयपुर में कम विजिबिलिटी और कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या ऐप पर चेक करते रहें. एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही मौसम सुधरेगा, फ्लाइट्स अपने रेगुलर शेड्यूल पर लौट आएंगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


