दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक ऐसी करवट (Weather Takes a U-Turn in Delhi-NCR) ली कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के चेहरे खिल उठे. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में दोपहर बाद अचानक घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई.
इस अचानक हुए बदलाव (Delhi ka Mausam) से दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तपती गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है. इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के इस यू-टर्न को लेकर ताजा चेतावनी और येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
Delhi NCR में अचानक छाए काले बादल(Weather Takes a U-Turn in Delhi-NCR)
शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी का दौर जारी था, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान का मिजाज पूरी तरह बदल गया. दिल्ली के सफदरजंग, पालम, मध्य दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं.
आंधी के ठीक बाद शुरू हुई कड़कड़ाती बिजली और बूंदाबांदी ने पूरी दिल्ली की आबोहवा को ठंडा कर दिया है. मौसम में आए इस अचानक बदलाव की वजह से सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार भी कुछ समय के लिए थम सी गई और लोगों को दिन में ही गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अलर्ट
मौसम में आए इस बड़े बदलाव (Delhi ka Mausam change) के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के जिलों के लिए ताजा वेदर बुलेटिन जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण दिल्ली-एनसीआर के आसमान में यह हलचल मची है. आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शनिवार शाम और रात तक दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर तेज आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है.
ये भी पढ़ें-गाजियाबाद में बकरीद विवाद के बाद युवक की हत्या, परिजनों ने एनकाउंटर की मांग की
तापमान में गिरावट से मिली बड़ी राहत(Delhi ka Mausam)
पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग रिकॉर्डतोड़ गर्मी और लू (Heatwave) का सामना(Delhi ka Mausam) कर रहे थे, जहां पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ था. लेकिन आज की आंधी और बारिश ने अधिकतम तापमान को सीधे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा दिया है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है.
इस तेज हवा और बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा भी साफ हुई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है. हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी के चलते लोगों को पेड़ों और कमजोर होर्डिंग्स के नीचे न खड़े होने की सख्त सलाह दी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



