Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली: युवक ने किया लाइव सुसाइड, पत्नी पर अफेयर और कर्ज में डूबने का लगाया आरोप

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां विकास नामक युवक ने आत्महत्या से पहले लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर पत्नी पर शाकिब नाम के व्यक्ति से अवैध संबंधों का आरोप लगाया और कर्ज की बात कही.

Delhi News

Delhi News

रिपोर्ट: मुकेश राणा


दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें युवक ने खुदकुशी करने से पहले अपना दर्द बयां करते हुए पूरा वीडियो लाइव रिकॉर्ड किया.
जानकारी के मुताबिक निहाल विहार इलाके में रहने वाले विकास नाम के युवक ने मंगलार और बुधवार की रात लाइव सुसाइड की दर्दनाक वीडियो जारी की है. उसने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया और पंखे से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से दरवाजा तोड़कर देखा तो विकास फांसी पर लटका हुआ था. लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी.

पारिवारिक तनाव बना आत्महत्या की वजह

वीडियो में विकास ने अपनी पत्नी के किसी शाकिब नाम के युवक के साथ संबंध होने का आरोप लगाया. साथ ही खुद के कर्ज में होने की बात भी कही. उसने वीडियो में अपने छोटे बच्चे की जिम्मेदारी माता पिता के सुपुर्द करने की गुजारिश की.

परिजनों के मुताबिक विकास ने 5 साल पहले लव मेरिज की थी , तकरीबन ढाई महीने पहले उसकी पत्नी घर छोड़ कर चली गई जिसके चलते वो ओर अधिक मानसिक पीड़ा से त्रस्त हो गया. शाकिब नाम का युवक उनके घर में आता जाता था , लेकिन उसके संबंध के विषय में परिवार को जानकारी नहीं थी.

फिलहाल पुलिस ने परिवार के बयान ओर सबूतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है. हालांकि इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है.

इससे पहले भी कई लोग अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं. कई परिवार इस दर्द को झेल रहे है.


ये भी पढ़े: दिल्ली कोर्ट की अनोखी सजा, अवमानना के दोषियों को पूरे दिन हाथ उठाकर खड़ा रहने का आदेश


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read