Bharat Express DD Free Dish

COVID-19: लोगों को फिर चपेट में ले रहा कोरोनावायरस, दिल्ली के अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई गईं, नई गाइडलाइन्स जारी

COVID-19 Cases Rise Again: दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़े, 23 नए मरीज मिले. सरकार ने गाइडलाइन्स जारी की, अस्पताल अलर्ट पर रखे जा रहे. विशेषज्ञों ने सतर्कता और इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह दी.

Covid-19
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

 

Health Guidelines In Delhi: कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. हॉन्गकॉन्‍ग, थाईलैंड और चीन के बाद अब भारत में भी संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं. राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लिया है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और सभी मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग अनिवार्य कर दी गई है.

सरकार ने नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे पूरी सतर्कता बरतें और भीड़भाड़ से बचें.

केंद्र सरकार की कोविड-19 समिति के सदस्य डॉ. समीर भाटी ने बताया कि इस बार का वेरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन ज्यादातर मामलों में गंभीर नहीं है. हालांकि बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

डॉ. भाटी ने लोगों को सलाह दी कि वे इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखें, विटामिन सी का सेवन करें, अधिक पानी पिएं और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

दिल्ली सरकार ने टेस्टिंग बढ़ा दी है और सभी अस्पतालों को विशेष निगरानी में रखा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय है कि लोग पहले की तरह मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें.

कोरोना की संभावित नई लहर को देखते हुए जरूरी है कि लोग लापरवाही न बरतें और पूरी सतर्कता से नियमों का पालन करें.

यह भी पढ़िए: कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए 4,500 से अधिक बच्चों पर PM Cares Fund से खर्च हुए 346 करोड़ रुपये, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read