देश

Weather Update: दिल्ली में पड़ेगी पसीने छुड़ाने वाली गर्मी, IMD ने जारी कर दिया है अलर्ट, 5 दिन में ही 5 डिग्री बढ़ जाएगा पारा

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में फरवरी के महीने में ही गर्मी ​का पारा चढ़ने लगा है.आईएमडी के अनुसार गर्मी असर समय से पहले ही देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है. दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो आज (24 फरवरी) राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

राजधानी दिल्ली  में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था और 1969 के बाद से यह फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन था. इसके अलावा गुजरात के भुज में भी 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भटगांव को दी 10 सड़कों की सौगात, बोले- जनसेवा के लिए समर्पित मेरा संपूर्ण जीवन

आईएमडी ने कहा कि दिन के इस उच्च तापमान से गेहूं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि फसल पकने के करीब आ रही है. पिछले साल मार्च में, 1901 के बाद से देश में सबसे गर्म, गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी. जानकारी के अनुसार मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने और 2 पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो हीटवेव की घोषणा होती है.

आज से फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन की राहत के बाद अब शुक्रवार से एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है. यह 30 डिग्री को पार करेगा.  गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री देखा गया. यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है.  न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री था.  हवा में नमी का स्तर 24 से 93 प्रतिशत तक देखने को मिला है. कुछ जगहों पर तापमान 30 डिग्री से अधिक है. इनमें लोदी रोड का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, रिज का 31.3 डिग्री, फरीदाबाद का 30.6 डिग्री, नजफगढ़ का 30.1 डिग्री, पीतमपुरा का 30.5 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 31.3 डिग्री था.

Dimple Yadav

Recent Posts

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

1 minute ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

10 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

18 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

21 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

24 minutes ago