Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 358 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित चंदर शेखर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2021 में दिल्ली-एनसीआर में अवैध ड्रग्स सप्लाई के मामले में फरार चल रहे आरोपी चंदर शेखर को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2021 में दिल्ली-एनसीआर में अवैध ड्रग्स सप्लाई के मामले में फरार चल रहे आरोपी चंदर शेखर को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले चार साल से फरार था और 2023 में अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था.

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह 16-17 सितंबर 2021 की रात को अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश से दो गाड़ियों में गांजा लेकर दिल्ली आया था. द्वारका इलाके में पुलिस ने उनके काफिले को रोका था, जिसमें से एक गाड़ी से 358 किलो गांजा बरामद हुआ था और तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि चंदर शेखर और उसके साथी फरार हो गए थे.

दिल्ली पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि वह रोहतक के टिटोली गांव में छिपा है. इसके बाद एक विशेष टीम बनाकर उसकी निगरानी की गई और तकनीकी सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी पर NDPS एक्ट की धाराओं 20/25/29 के तहत केस दर्ज है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

चंदर शेखर पेशे से ट्रक ड्राइवर है और पारिवारिक जिम्मेदारियों के दबाव में आकर अपराध की दुनिया में शामिल हुआ था. उसकी गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट बताया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read