Bharat Express DD Free Dish

बचा नहीं चैतन्यानंद, आगरा से गिरफ्तारी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी

कई ठिकाने बदले पर बचा नहीं चिन्मयानंद, आगरा से गिरफ्तारी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी

Chaitanyananda Delhi Police Patiala House Court

चैतन्यानंद की पेशी

छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोपों में घिरे दिल्ली के बसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने देर रात आगरा से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उसे रविवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार देर रात उसे आगरा के ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से हिरासत में लिया था.

होटल में रुका था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती, जिसने होटल के रजिस्टर में अपनी एंट्री ‘स्वामी पार्थसारथी’ के नाम से कराई थी, शनिवार शाम करीब चार बजे होटल फर्स्ट के कमरा नंबर 101 में रुका था. उसने रात में रेस्टोरेंट से खाना भी मंगाया था और उससे मिलने कोई बाहर से नहीं आया था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी सादा कपड़ों में शनिवार रात लगभग तीन बजे होटल पहुंचे. होटल स्टाफ के अनुसार, अधिकारियों ने रजिस्टर चेक किया और सीधे कमरा नंबर 101 में रुके आरोपी के पास गए. कमरे में करीब 15 मिनट की पूछताछ के बाद वे उसे सामान के साथ अपने साथ लेकर रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: सामने आ गई डोनाल्ड ट्रंप की लालच, ‘सीक्रेट गुल्लक’ बेचने व्हाइट हाउस पहुंचे शरीफ-मुनीर

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के इस प्रबंधन संस्थान की पीजी डिप्लोमा कर रही छात्राओं ने संस्थान के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए थे. छात्राओं की शिकायत पर संस्थान प्रबंधन ने 4 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. पुलिस बुधवार को आरोपी की लोकेशन आगरा में ट्रेस कर चुकी थी और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था.

आगरा पुलिस ने साधी चुप्पी

होटल के स्टाफ और रिकॉर्ड से गिरफ्तारी की पुष्टि हो रही है, लेकिन आगरा पुलिस इस पूरे मामले पर आधिकारिक पुष्टि करने से बच रही थी. ताजगंज इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read