Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 हजार करोड़ की कोकीन बरामद, मौके से आरोपी फरार

तस्करों ने इस कोकीन को एक गोदाम में छिपा कर रखा था. सूचना मिलने पर स्पेशल सेल ने छापा मारकर गोदाम से कोकीन को बरामद किया.

Cocaine

फाइल फोटो

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एक बार फिर से ड्रग तस्करी का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने रमेश नगर से 200 किलो कोकीन बरामद की है. जिसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया.

Delhi Police ने मारा छापा

तस्करों ने इस कोकीन को एक गोदाम में छिपा कर रखा था. सूचना मिलने पर स्पेशल सेल ने छापा मारकर गोदाम से कोकीन को बरामद किया. मौके से एक शख्स के बारे में पुलिस को पता चला है, जिसकी तलाश की जा रही है.

5 हजार करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई थी

इससे पहले दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्र्ग्स जब्त की थी. बरामद ड्रग्स में 562 किलो कोकीन और 40 किलो थाईलैंड की मेरवाना ड्रग्स थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर पर लगाया बैन, गृह मंत्रालय ने कहा- लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है ये संगठन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जीपीएस के जरिए ड्रग सप्लायर को ट्रैक किया और पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर में उसे पकड़ लिया. यह उसी गिरोह का हिस्सा है, जिसके यहां से दिल्ली पुलिस ने 5 हजार करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read