Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Flight Bomb Threat: दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2608 में टॉयलेट से धमकी भरा नोट मिला. विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.

Flight Bomb Threat: दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2608 में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला. इस नोट में फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इंडिगो ने तुरंत बयान जारी कर बताया कि विमान को सुरक्षित तरीके से पुणे एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

तय समय से देर से हुई लैंडिंग

इस फ्लाइट को रात 8:40 बजे पुणे पहुंचना था लेकिन धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से विमान को निर्धारित समय से 44 मिनट देर यानी 9:24 बजे लैंड कराया गया. यात्रियों के उतरने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एप्रन को धमकी की जानकारी दी और तुरंत जांच की प्रक्रिया शुरू की गई.

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एप्रन ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया और बम धमकी मूल्यांकन समिति की बैठक बुलाई गई. विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर गहन जांच की गई. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान विमान से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद विमान को सामान्य परिचालन की मंजूरी दे दी गई.

ये भी पढ़ें-उत्तर भारत में मौसम का तांडव: यूपी-हरियाणा में ओलावृष्टि की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

हाल ही में सामने आया था ऐसा ही मामला

गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले 18 जनवरी को दिल्ली से सिलीगुड़ी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी इसी तरह की धमकी मिली थी. उस समय टिश्यू पेपर पर धमकी लिखी मिली थी, जिसके बाद विमान को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया था और यात्रियों को उतारकर पूरी तरह से जांच की गई थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read