Crime News: राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 साल के समीर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायर किए, जिससे समीर की मौके पर ही मौत हो गई.
24 घंटे में दूसरी हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में यह 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस शुरुआती जांच में मान रही है कि मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है.
परिजनों का क्या कहना है?
परिवार का कहना है कि समीर खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने बाहर निकला था. कुछ ही समय बाद उन्हें खबर मिली कि समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
मामले की जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया अस्पताल
समीर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. हर पहलू से मामले की गहन जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें-आज का पंचांग: रथ सप्तमी, गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन और नर्मदा जयंती
इस वारदात ने एक बार फिर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इलाके में लोग दहशत में हैं और पुलिस पर दबाव है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर मामले का खुलासा करे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


