Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर जोरदार धमाका, एक की मौत कई घायल

Delhi News: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर गैस भरते समय जोरदार धमाका हुआ. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

A massive explosion occurred while gas was being filled at a CNG pump.

फोटो क्रेडिट IANS

Delhi News: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक CNG पंप पर गैस भरते समय जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. अचानक हुए ब्लास्ट से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

कैसे हुआ विस्फोट?

जानकारी के मुताबिक, जब एक ट्रक से पंप पर गैस भरी जा रही थी तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ. आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दराज तक सुनाई दी. धमाके के बाद पंप पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

कितने लोग घायल?

इस हादसे में कुल 5 लोग घायल हुए हैं. सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. सुरक्षा के लिहाज से आसपास का इलाका घेर लिया गया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और संबंधित विभाग अब यह पता लगाने में लगे हैं कि आखिर रीफिलिंग के दौरान ब्लास्ट कैसे हुआ? शुरुआती आशंका है कि या तो गैस लीकेज हुई या फिर रीफिलिंग सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी थी. हादसे के बाद पंप की सुरक्षा व्यवस्था और उपकरणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर बवाल, मंच पर ही भिड़ीं भाजपा विधायक प्रियंका पैंची

प्राथमिकता घायलों का इलाज

फिलहाल प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों को सही इलाज उपलब्ध कराना और घटनास्थल को सुरक्षित करना है. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि असली वजह सामने आ सके. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि धमाका किस कारण से हुआ.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read