Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम, तापमान गिरा और AQI में मामूली सुधार

Delhi-NCR weather update: दिल्ली में सुबह से बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश दर्ज की गई. तापमान में गिरावट आई और सर्दी का असर बढ़ गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना जताई है.

Delhi-NCR weather update: दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान को नीचे ला दिया, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया. मौसम विभाग का कहना है कि आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है और दिनभर ठंडक बनी रह सकती है.

उत्तर भारत में मौसम का बदलाव

मौसम विभाग ने पहले ही उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई थी. हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अचानक मौसम का रुख बदला है. अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. 22 से 24 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं.

वायु गुणवत्ता पर असर

लंबे समय बाद हुई बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है. फिलहाल दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 213 दर्ज किया गया है, जो अभी भी खराब श्रेणी में आता है.

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. लोगों को गिरते तापमान और ठंडी हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

गुरुवार रहा सबसे गर्म दिन

दिल्ली में गुरुवार को सफदरजंग वेधशाला पर अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सात सालों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा. इससे पहले 2019 में जनवरी में पारा 28.7 डिग्री तक पहुंचा था. इस महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन 19 जनवरी को रहा, जब तापमान 26.7 डिग्री दर्ज हुआ था. हालांकि, अब अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट की संभावना है.

ये भी पढ़ें-उत्तर भारत में मौसम का तांडव: यूपी-हरियाणा में ओलावृष्टि की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

हवा में मामूली सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 339 दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को यह 395 था. मामूली सुधार के बावजूद हवा की गुणवत्ता अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read