Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देव शर्मा और स्मृति कश्यप ने पेड़ बचाओ अभियान के लॉन्च पर फिल्म ‘आभी जाओ’ पिया’ का पोस्टर किया जारी

देव शर्मा स्मृति कश्यप ने फिल्म आभी जाओ पिया के पोस्टर किया जारी

देव शर्मा और स्मृति कश्यप ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन,,पोस्टर किया जारी

मुंबई –  फिल्म यारियां फेम देव शर्मा और स्टार प्लस के सीरियल विद्रोही से मशहूर हुई अभिनेत्री स्मृति कश्यप ने अपनी अपकमिंग फिल्म आभी जाओ पिया के पोस्टर लांच पर पेड़ बचाओ अभियान की शुरूआत की. गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अंधेरीचा राजा गणपति पंडाल पर फिल्म के निर्माता बिनय मेहता और निर्देशक राजेश हरिवंश मिश्रा भी मौजूद थे। अंधेरीचा राजा का आशीर्वाद लेने के बाद कलाकारों और निर्माता निर्देशक ने सेव द ट्री कैम्पेन के तहत सभी को पौधे का गमला भेंट किया और पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत गमले पर एक पट्टी बांधकर पेड़ को बचाने का संकल्प लिया।फिल्म आभी जाओ पिया 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. बता दें कि फिल्म के निर्माता बिनय मेहता, उमेश राणा, शंभु मेहता, आनंद माथुर हैं. पोस्टर लांच के अवसर पर के सेरा के मिस्टर क्लाइड भी मौजूद थे.

निर्माता बिनय मेहता ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि अंधेरीचा राजा का आशीर्वाद लेकर यहां से हमने फिल्म का प्रोमोशन स्टार्ट किया है. यह एक प्यारी सी कहानी है जो दिलों को छू लेगी. आज के समय मे पेड़ पौधों को बचाने की जरूरत सबसे अधिक है, इसलिए हमने पेड़ बचाओ अभियान की शुरूआत करते हुए इसका पोस्टर लांच किया है.

बॉलीवुड एक्टर देव शर्मा ने बताया कि माना जाता है कि अंधेरीचा राजा से जो भी मुराद मांगी जाती है. वो पूरी होती है. हमारे लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है कि यहां हमारी फिल्म का पोस्टर लांच किया गया. फिल्म में मनोरंजन के तमाम साधन हैं, वहीं एक महत्वपूर्ण सन्देश यह है कि फिल्म पेड़ बचाने का पैगाम देती है. आज वायु प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि पेड़ को कटने से बचाएं, नए पौधे लगाएं.इसी नेक नीयत के साथ हमने आभी जाओ पिया का प्रोमोशन कैम्पेन शुरू किया है.

तमिल सीरियल रोजा फेम एक्ट्रेस स्मृति कश्यप भी बॉलीवुड में एंट्री के लिए काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि आभी जाओ पिया एक खूबसूरत फिल्म है, जिसमें अच्छा संगीत और बेहतर स्टोरीलाइन मौजूद है. देव के साथ केमिस्ट्री काफी अच्छी रही. पेड़ों को बचाने का जो अभियान शुरू किया गया है, वो मौजूदा दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है. फिल्म के संगीतकार आशुतोष सिंह और सिंगर्स सोनू निगम, पलक मुच्छल हैं.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital