Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान-2024: इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र में इन पत्रकारों को दिया गया 12 श्रेणियों में पुरस्‍कार

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में स्थित इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 का आयोजन किया गया. जानिए कौन-कौन पत्रकार, देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान से सम्मानित किए गए.

Devrishi Narad Patrakar Samman 2024

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में शनिवार 29 जून 2024 को देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 का आयोजन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Devrishi Narad Patrakar Samman 2024: इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में शनिवार 29 जून 2024 को देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 का सफल आयोजन किया गया. स्पीकर हॉल एनेक्सी, कांस्टीटयूशन क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया. इन सभी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रुपये का चेक सौंपा गया.

ये हैं वे पत्रकार, जिन्‍हें किया गया सम्‍मानित

श्रेष्ठा वर्मा, एसोसिएट एडिटर, TICE को उत्कृष्ट युवा पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार; दीप्ति मिश्रा, चीफ सब एडिटर, जागरण नई मीडिया को उत्कृष्ट स्त्री सरोकार / महिला संवेदना पत्रकारिता देवऋषि नारद सम्मान; विकास कौशिक, एसोसिएट एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर, एबीपी न्यूज़ को उत्कृष्ट ग्रामीण / पर्यावरण पत्रकारिता देवऋषि नारद सम्मान; धर्मेन्द्र सिंह, डिप्टी न्यूज़ एडिटर, दैनिक जागरण को उत्कृष्ट न्यूज़ रूम सहयोग देवऋषि नारद सम्मान; मनीष चौहान, सीनियर डिप्टी एडिटर, पांचजन्य को उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार देवऋषि नारद सम्मान; हरीश चंद्र बर्णवाल. वाईस प्रेसिडेंट, ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब) देवऋषि नारद सम्मान; गौरव मिश्रा, विशेष संवाददाता, भारत 24 को उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार देवऋषि नारद सम्मान; संजय कुमार, सीनियर कैमरामैन, न्यूज़ नेशन को उत्कृष्ट छायाकार (फोटो /विडियो) देवऋषि नारद सम्मान; नेमिष हेमंत, डिप्टी चीफ रिपोर्टर, दैनिक जागरण को उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट देवऋषि नारद सम्मान; दिनेश गौतम, कंसल्टिंग एडिटर, टाइम्स नाउ नवभारत को उत्कृष्ट पत्रकार टीवी देवऋषि नारद सम्मान तथा अनीता चौधरी, राजनीतिक संपादक, स्वदेश को उत्कृष्ट स्तम्भकार देवऋषि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया.

रीमा परासर, सीनियर कंसल्टिंग एडिटर, डी डी न्यूज़ को उत्कृष्ट पत्रकार देवऋषि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया. इन्हें प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल तथा 21,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया.

Devrishi Narad Patrakar Samman

12 श्रेणियों में मंगवाई गई थीं प्रविष्टियाँ

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 के लिए इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 12 श्रेणियों में प्रविष्टियाँ मंगवाई गई थी. इन श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए एक सम्मानित निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था. निर्णायक मंडल में राज किशोर, एडिटर इन चीफ, बुलंद भारत टीवी; प्रिया कुमार, महानिदेशक, डी डी न्यूज़; प्रफुल्ल केतकर, संपादक, ऑर्गनाइजर; हितेश शंकर, संपादक, पांचजन्य; अनंत विजय, एसोसिएट एडिटर, दैनिक जागरण एवं हर्ष वर्धन त्रिपाठी, स्तंभकार एवं पैनालिस्ट शामिल थे.

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य वक्ता तथा एबीपी न्यूज़ के सीईओ अविनाश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. शुभ करण बोथरा मुख्य परामर्शक और ट्रस्टी, बोथरा फाउंडेशन ट्रस्ट, दिल्ली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

पत्रकार देवऋषि नारद से सीखें संवाद करना

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एबीपी न्यूज़ के सीईओ अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज पत्रकारों को देवऋषि नारद जी से सीखना चाहिए कि उन्होंने हर समस्या को कैसे संवाद के माध्यम से हल किया. उन्होंने कहा कि देवऋषि नारद जी ने हमें संवाद का ऐसा विकल्प दिया जिससे हर बड़ी समस्या का हल संभव हो पाया. उन्होंने कहा कि नारद जी हमेशा किसी आधार और तथ्यों के साथ ही सूचना का आदान-प्रदान करते थे ताकि किसी सूचना का समाज पर गलत प्रभाव न पड़े. उन्होंने कहा कि पत्रकारों को नारद जी की शैली से सीखना चाहिए कि किस शब्द को कब और कैसे प्रयोग करना है.

समाज और राष्ट्र हित में सामने लाएं सच्ची जानकारी

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि पत्रकार सच्ची जानकारी समाज और राष्ट्र हित में सामने लाएं. उन्होंने कहा कि आज पत्रकार जिस तरह से जमीन स्तर पर जाकर रिपोर्टिंग करते है उसके बाद ही सच्चाई हमारे सामने आ पाती है. पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी है जिनकी वजह से लोकतंत्र मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर बिना किसी स्वार्थ के समाचार देते है उससे ही हमारा समाज जुड़ता है. देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में पुरस्कार पाए पत्रकारों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के इस युग में हमें खबरें ऐसे प्रस्तुत करनी चाहिए जिनका समाज पर बुरा प्रभाव न पड़े. उन्होंने कहा कि इसी माह की 25 तारीख को सारे देश ने आपातकाल के काले अध्याय को याद किया। उन्होंने कहा कि बुरी घटनाओं को इसलिए भी याद करना चाहिए ताकि कोई फिर राष्ट्र पर ऐसा आघात न करें.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष बुलंद भारत टीवी के प्रधान संपादक राज किशोर ने देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 में सम्मानित हुए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए.

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र का परिचय दिया तथा इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital