Bharat Express DD Free Dish

डीजीसीए ने बोइंग विमानों पर ईंधन नियंत्रण से जुड़ी सुरक्षा जांच के लिए एयरलाइन ऑपरेटर्स को जारी किया आदेश

भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बोइंग विमानों में फ्यूल कंट्रोल से जुड़ी संभावित तकनीकी खामी को लेकर सभी एयरलाइनों को 21 जुलाई 2025 तक अनिवार्य जांच के आदेश दिए हैं.

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में पंजीकृत बोइंग विमानों पर इंजन फ्यूल और कंट्रोल से जुड़ी सुरक्षा जांच को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. यह आदेश फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) द्वारा 17 दिसंबर 2018 को जारी किए गए स्पेशल एयरवर्थिनेस इंफॉर्मेशन बुलेटिन (SAIB NM-18-33) के तहत जारी किया गया है.

इस आदेश में बताया गया है कि बोइंग कंपनी के कई मॉडल्स जैसे 717, 737, 747, 757, 767, 787 और MD सीरीज़ के विमानों पर फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग फीचर के संभावित निष्क्रिय हो जाने का खतरा है. इस समस्या के चलते विमान की उड़ान सुरक्षा पर असर पड़ सकता है.

बोइंग एयरक्राफ्ट्स की होगी विशेष जांच

DGCA ने सभी एयरलाइन ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे 21 जुलाई 2025 तक अपनी विमानन फ्लीट की अनिवार्य जांच पूरी करें और जांच की योजना और रिपोर्ट संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को जमा करें. आदेश में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कई ऑपरेटर्स ने पहले ही यह जांच शुरू कर दी है.

डीजीसीए ने सख्त निर्देश दिया है कि सुरक्षा और एयरवर्थिनेस सुनिश्चित करने के लिए इस तय समय सीमा का सख्ती से पालन किया जाए. यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है.



ये भी पढ़े: बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, मार्केट कैप 2.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हुआ


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read