Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज, उदयपुर में भड़काऊ भाषण देने का लगा आरोप

Rajasthan: उदयपुर के गांधी मैदान में गुरुवार को एक धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह विवादित बयान दिया था.

dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो फाइल)

Rajasthan: मध्य प्रदेश के चर्चित बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर यह मामला राजस्थान के उदयपुर में दर्ज हुआ है. बताया जा रहा है कि उदयपुर के गांधी मैदान में गुरुवार को हिंदू नववर्ष पर एक धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह विवादित बयान दिया था. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अलावा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ भी इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. उदयपुर की हाथीपोल पुलिस थाना ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

शहर भर में निकाली गई थी शोभा यात्रा

राजस्थान के उदयपुर में चेटीचंड और नवसंवत्सर के मौके पर गांधी मैदान विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ था. इस सभा में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. धर्मसभा से पहले उदयपुर में शोभायात्रा निकाली गई थी, जो कि पूरे शहर से होकर गुजरी. शोभायात्रा के समापन के बाद धर्मसभा की शुरूआत हुई. बारी-बारी से धर्मसभा में उत्तम स्वामी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभा को संबोधित किया था. इसी दौरान उदयपुर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को नव संवत्सर पर हुई धर्म सभा में भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी ने काशी को रोप-वे समेत दी कई बड़ी सौगातें, बोले- श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए हो रहा है फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण

कही थी ये बात

धर्मसभा को संबोधित करते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना था कि उत्तम स्वामीजी ने कहा हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चीन चलेंगे, चीन तो चलेंगे ही लेकिन पहले कृष्ण धाम चलेंगे.” कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सभी से आगे आने के लिए कहा. राजस्थान में दे रहे अपने इस भाषण में उन्होंने मेवाड़ के पराक्रम के बारे में भी जिक्र किया. इसे बताते हुए उन्होंने कहा कि मेवाड़ में हुए जौहर इसके पराक्रम को बताते हैं. वहीं उन्होंने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भी बड़ी बात करते हुए कहाकि, “कोई मिटा देंगे तो डर जाएंगे, एक कन्हैया तो धोखे से चला गया, हर घर में कन्हैया होगा.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital